कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर दक्षिण। झकरकटी बस अड्डे पर रोडवेज बस में रात को सो रहे परिचालक का कैश बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 14 हजार रुपये, टिकट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शैलेश कुमार रोडवेज बस में परिचालक हैं, वर्तमान में अकबरपुर डिपो में कार्यरत हैं। उनके मुताबिक, वह अकबरपुर-आजमगढ़-कानपुर रूट पर ड्यूटी कर रहे थे। रविवार रात बस झकरकटी बस अड्डे पर नाइट हॉल्ट में खड़ी थी। वह बस में ही सो गए। भोर करीब 3 से 4 बजे के बीच किसी ने उनका बैग पार कर दिया। उन्होंने बाबूपुरवा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.