बस अड्डे से ठेलियां हटाने पर भड़के युवा मोर्चा कार्यकर्ता
रिषिकेष, जून 27 -- ऋषिकेश, संवाददाता। यात्रा बस अड्डे से एक दर्जन ठेली-रेहड़ी हटाने के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता बिफर गए। उन्होंने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला से मुलाकात कर नाराजगी जताई। मंडल अध्यक्ष अनिरूद्ध शर्मा ने बताया कि अड्डे पर ठेली और रेहड़ी लगाकर यह परिवार वर्षों से अपनी आजीविका चला रहे हैं। अचानक उन्हें यहां से बाहर हटाने पर वह भरण-पोषण के संकट से जूझ रहे हैं। बताया कि तय नियमों का पालन करते हुए वह ठेली-रेहड़ी लगाकर जूस, कढ़ी-चावल और चाय-नाश्ते का काम रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट ने खुद ही सभी ठेली-रेहड़ी को अड्डे पर उनकी पूर्व की जगह पर लगवाया। यह भी पढ़ें- बस अड्डे से ठेलियां हटाने पर भड़के युवा मोर्चा कार्यकर्ता बताया कि यह ठेली-रेहड़ी वाले सभी स्थानीय लोग हैं, जोकि किसी तरह से परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.