हरदोई, जुलाई 22 -- हरदोई। हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव रोड स्थित बांगरमऊ बस अड्डे के पास रविवार रात युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सण्डीला कस्बा के मोहल्ला रेलवे क्रासिंग निवासी रिषभ जायसवाल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका भाई शिवम जायसवाल रात करीब नौ बजे उन्नाव रोड पर जा रहा था। आरोप है कि बांगरमऊ बस अड्डे के पास पहले से महिंद्रा ऑटो में मौजूद सूरज सिंह, पवन सिंह, साहिल और एक अन्य ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, चार पर केस दर्ज गोली लगने से शिवम घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से...