बस अड्डे पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ,संवाददाता। वजीरगंज पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए कैसरबाग बस अड्डे पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षित प्रसव के बाद पुलिस ने मां-बच्चे के पुनर्वास की भी व्यवस्था कराई।
प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि 21 मई की रात करीब 1:30 बजे इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश कुमार त्रिपाठी व चौकी प्रभारी रंजीत पाठक कैसरबाग बस अड्डे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को करीब 25 वर्षीय एक महिला अत्यंत असहाय हालत में मिली। महिला मूल रूप से राजस्थान के सीकर जनपद के चक गांव की रहने वाली है और उस समय प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल उसे रेडक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला की देखरेख इंस्पेक्टर के निर्देश पर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.