शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- रोडवेज बस अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया, तेज आधी में शीशा गिरने से हड़कंच मच गया। शुक्रवार देर रात तेज आंधी के दौरान रोडवेज बस अड्डे पर ऊपर लगे शीशे की रेलिंग का एक हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि शीशा गिरते समय काई यात्री नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। सूचना मिलते ही रात में ही एआरएम अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र में लोगों के जाने पर रोक लगा दी। उन्होंने बताया कि तेज आंधी के कारण शीशा गिरा, हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई। गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर अरुण कुमार ने कहा कि पूरे मामले काे लेकर कंपनी व आरएम को पत्र लिखकर जानकारी दी जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...