लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। भीषण गर्मी में यात्रियों को मिलने वाली सुविधा और सुरक्षा परखने के लिए रोडवेज के अपर प्रबंध निदेशक विपिन मिश्रा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कैसरबाग बस अड्डा पहुंचे। अनुबंधित बस डिपो की ओर से आयोजित बड़े मंगल के आयोजन पर मो. आमिर की ओर से उन्हें आमंत्रित किया गया था। एएमडी जैसे ही बस अड्डे के सेंट्रल हाल पहुंचे उन्हें गर्मी का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल एसी नहीं चलने पर कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मो. आमिर ने उन्हें रामनामी शाल पहनाकर स्वागत किया। जहां पूजा पाठ किया और प्रसाद ग्रहण करके लौट गए। इस दौरान उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजनीश मिश्रा उनके सम्मान में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...