बस अड्डे पर अग्नि सुरक्षा के लिए चेक लिस्ट जारी
लखनऊ, जून 24 -- अलीगंज में आग की घटना के बाद बस अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने को अग्नि सुरक्षा के लिए चेक लिस्ट जारी की गई है। बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन कैसरबाग बस अड्डे का दौरा कर अग्नि सुरक्षा यंत्र की उपलब्धता, उनकी वैधता अवधि को देखा। बसों में अग्नि शमन यंत्र वैधता अवधि और बस स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा यंत्रों को क्रियाशील रखने, समय समय पर निरीक्षण करने व आपातकाल नंबरों को चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यात्री सुविधाओं में पेयजल, प्रसाधन, बैठने का स्थान, समय सारिणी के अनुसार संचालन व बसों की 31 बिंदुओं की जांच कराए जाने समेत कई जरूरी निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बेसमेंट में संचालित स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी कराई बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.