फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 13 -- फर्रुखाबाद। बस अड्डे पर एक दिन पहले खुले रैन बसेरे से रजाई गद्दे चोरी करने का प्रयास किया गया। दो युवकों ने रजाई गद्दे बांध लिए। ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी की नजर पड़ गई और उसने आवाज लगाई तो युवक रजाई गद्दे छोड़कर भाग गए। बस अड्डे पर अराजक तत्वों का आना जाना रहता है। इसलिए बस अड्डे पर आयेदिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। बस अड्डे पर पुलिस चौकी खुलने के बाद भी चोरी की घटनाएं कम नहीं हुई हैं। बीते दिनों पुलिस चौकी के निकट खड़ी बस में से बैग से लगभग आठ के जेवर चोरी कर लिए गए थे। इससे पहले भी कई चोरियां और हो चुकी हैं। शनिवार दोपहर के समय बस अड्डा परिसर में बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे से रजाई गद्दे चोरी करने का प्रयास किया गया। दोपहर के समय रैन बसेरे का कर्मचारी चाय लेने को चला गया। इतनी ही देर में दो युवक रैन बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.