हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीपीयू के उप निरीक्षक पवन नौटियाल ने मायापुर क्षेत्र स्थित देवपुरा बस स्टेशन के आसपास टैक्सी वाहनों के जमावड़े के खिलाफ कार्यवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। उप निरीक्षक पवन नौटियाल ने मौके पर मौजूद टूर एंड ट्रेवल्स संचालकों तथा टैक्सी चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस टीम ने चालकों को भविष्य में नियमों का पालन ...