देहरादून, अप्रैल 19 -- पौड़ी। पौड़ी बस अड्डे के समीप मिलन होटल के पास स्थित खेतों में रखे एक पुराने भवन के लकड़ी के मलबे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से उठता धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आसपास कबाड़ी की दुकान समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण आग के फैलने का खतरा बना हुआ था। एहतियातन पास के होटल संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के दरवाजे बंद कर दिए। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बुझाई जंगल की आग, स्कॉपियो बाल-बाल बची फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी ...