सहारनपुर, फरवरी 25 -- शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से मानकमऊ क्षेत्र में नगर निगम की खाली भूमि पर अस्थायी बस अड्डे की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। अब हरियाणा, पंजाब और गंगोह रूट की बसों का संचालन इसी स्थल से किया जाएगा। अब तक इन रूटों की बसें मानकमऊ सड़क और शहर के रेलवे रोड, गांधी पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर खड़ी की जा रही थीं, जिससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था होने तक गंगोह रोड की बसों को मानकमऊ के निकट नगर निगम की खाली भूमि पर खड़ा करने और वहीं से संचालन की अस्थायी अनुमति दी गई है। बस अड्डे के लिए निर्धारित भूमि की तारबंदी कराई गई है तथा ग्राउंड को समतल कराया गया है। साथ ही सड़क किनारे टाइल्स भी लगाई गई हैं, ताकि बसों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.