रुडकी, अप्रैल 4 -- रुड़की, संवाददाता। शहर के बस अड्डे को सलेमपुर शिफ्ट किए जाने की चर्चाओं के बीच सियासत तेज हो गई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बस अड्डे को वर्तमान स्थान पर रखने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि रुड़की बस अड्डे से जुड़े अधिकांश व्यापार अंतर्राज्यीय बसों पर निर्भर हैं। बस अड्डा शहर से बाहर स्थानांतरित होने पर स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और शहर की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह भी कहा गया कि रुड़की एक व्यस्त शहर है, जहां बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। बस अड्डा दूर होने से यात्रियों को असुविधा होगी, खासकर रात के समय महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.