फतेहपुर, जून 11 -- बिंदकी। वर्षो से जर्जर हालातों से गुजरने वाला सरकारी बस स्टाप का सुंदरीकरण के बाद भी संचालन का इंतजार बना है। सुरक्षा और जवाबदेही न होने से रात होते ही परिसर भार वाहनों का अड्डा बन जाता है। देर रात एक वाहन की टक्कर से शौचालय की बाउंड्री टूटकर गिर गई। जिससे जिम्मेदारों पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। नगर का सरकारी बस स्टाप दषकों से जीर्णषीर्ण अवस्था में पड़ा था, जिले की पूर्व सांसद और बिंदकी विधायक के प्रयासों के बाद षासन से 2.82 करोड़ की धनराषि से सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। दो किष्तों में अवमुक्त धनराषि से निर्माण कार्य करा दिया गया। बस अडडा का पूरी तरह बनकर तैयार है और संचालन का इंतजार बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा और जवाबदेही तय न होने से व्यवस्थाओं में आज तक सुधार नहीं हो सका है। बता दे कि इन दिनों परिसर भारी वाहनों का अड्डा ...