बस अड्डा शुरू करने का निर्णय सराहा
आगरा, मई 30 -- फाउंड्री नगर स्थित सेटेलाइट बस अड्डे के एक जून से संचालन की रोडवेज की घोषणा को नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने सराहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में आईएसबीटी आगरा से फाउंड्री नगर होते हुए रोडवेज की बसों को शहर के मध्य से गुजरना पड़ता है। मेट्रो के कार्य के कारण स्थिति खराब हो रही है। हाथरस एवं अलीगढ़ की ओर जाने वाली 350 बसों का संचालन इस मार्ग से होने की वजह से शहर को प्रदूषण व जाम से मुक्ति मिलगी। सराहने वालों में अध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं सीताराम अग्रवाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.