रुडकी, अप्रैल 4 -- रुड़की। रुड़की में बस अड्डा स्थानांतरण को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने शनिवार शाम को प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि कुछ लोग भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए बस अड्डे को सालियर शिफ्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान बस अड्डा शहर के केंद्र में है और सभी क्षेत्रों से समान दूरी पर स्थित है, जबकि प्रस्तावित भूमि उपजाऊ होने के साथ कूड़ा प्लांट के लिए भी उपयोग में है, जहां बस अड्डा बनाना उचित नहीं। उन्होंने मांग की कि बस अड्डे का आधुनिकीकरण कर बेहतर सुविधाएं दी जाएं और प्रमुख स्थानों के लिए सीधी बस सेवाएं शुरू हों। साथ ही शहर में गैस की किल्लत, बढ़ते नशे और सट्टेबाजी पर भी चिंता जताई। उन्होंने पुलिस बल बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि बस अड्डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.