पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। जिले में बहु प्रतीक्षित बस अड्डे और कार्यशाला के लिए 15.30 करोड़ की धनराशि अनुमोदित कर दी गई है। विशेष सचिव केपी सिंह द्वारा जारी आदेशों के बारे में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि जल्द ही प्रतीक्षित इस योजना पर क्रियान्वयन होगा। बस स्टेशन और कार्यशाला का निर्माण आधुनिक तकनीकों एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को भी दायित्व तय कर दिए गए हैं। पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को कराने को कहा गया है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां, निविदा प्रक्रिया और पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त करने को कहा गया है। बस स्टेशन के नव निर्माण के बाद यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें बेहतर प्रतीक्षा कक्ष, स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.