बस अग्निकांड की जांच डीएसपी करेंगे, सीसीटीवी व इंश्योरेंस एंगल पर फोकस
जमशेदपुर, जून 4 -- जमशेदपुर।मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 में सड़क किनारे खड़ी बस में आग लगने की घटना की जांच अब पटमदा डीएसपी करेंगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है।
जांच के लिए निर्देश जांच में आग लगने के कारणों के साथ-साथ इंश्योरेंस क्लेम के लिए जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका को भी खंगाला जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं बस में आग लगने की घटना के पीछे बीमा राशि प्राप्त करने का उद्देश्य तो नहीं था।
सीसीटीवी कैमरों की जांच घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आग लगने से पहले और उसके दौरान की गतिविधियों का विश्लेषण करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.