बस्तौरा गांव को कटान से बचाने के लिए लगाई जा रही जियो ट्यूब
मेरठ, मई 21 -- गत वर्ष आई गंगा नदी की बाढ़ ने बस्तौरा गांव को अपना निशाना बनाया था और तेजी से कटान करते हुए गंगा की धार गांव के समीप ही पहुंच गयी थी। जिससे बामुश्किल गांव को बचाया गया था। परंतु अब सिचांई विभाग ने कटान को रोकने के लिए बडी पहल की है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बस्तौरा नारंग गांव मखदूमपुर मार्ग पर बसा है गंगा नदी गांव से कई किमी दूर से बहती थी। परंतु गत वर्ष गंगा नदी ने अपना रूख बदला और तेजी से कटान करती हुई गंगा की धार गांव के समीप पहुंच गयी। यह भी पढ़ें- मुख्य अभियंता ने किया तटबंध निर्माण कार्य का निरीक्षण जिसने लगभग एक माह तक बस्तौरा गांव के बाशिदों की नींद उड़ा कर रख दी थी। हालत इतनी बिगड़ी कि लोगों को गांव से पलायन भी करना पड़ा था। परंतु सिंचाई विभाग ने गंगा नदी का पानी उतरते ही गांव को कटान से बचाव के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.