बस्तोई शराब ठेका विवाद गहराया, ठेकेदार पक्ष की रिपोर्ट दर्ज
हाथरस, जुलाई 1 -- सिकंदराराऊ। हसायन थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई बंबा स्थित देशी शराब के ठेके को लेकर हुआ विवाद लगातार गहराता जा रहा है। एक ओर शराब दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने 19 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं तहसील पहुंचकर ठेका दोबारा खोले जाने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे का विरोध जताया। जानकारी के अनुसार देशी शराब दुकान के सेल्समैन जयप्रकाश पुत्र महीपाल सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि 29 जून की दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच गांव के महिला-पुरुष लाठी-डंडों के साथ दुकान पर पहुंचे और शराब बिक्री का विरोध करते हुए करीब 50 पेटी शराब सड़क पर फेंककर नष्ट कर दी। साथ ही दुकान में रखा करीब 82,990 रुपये का कैश गायब होने तथा दोबारा दुकान खोलने पर आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.