बस्ती से शराब की दुकान हटवाने की मांग
बांदा, जून 11 -- बांदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने डीएम को पत्र लिखकर तिंदवारी के प्रेमनगर व सब्जी मंडी मोहल्ले से शराब का ठेका हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जनसंपर्क के दौरान कस्बा तिंदवारी के मोहल्ला प्रेमनगर, सब्जी मंडी के निवासियों ने बताया कि बस्ती के मार्ग में शराब का ठेका है, जिससे मोहल्ले की महिलाओं एवं स्कूल जाने वाली छात्राओं के लिए शराबियों की छीटाकशी का सामना करना पड़ता है। मोहल्ला वासी पिछले वर्ष से कई प्रार्थना पत्र दिए हैं। 20 मई को भी जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.