बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के भांजे की शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। रुधौली थानाक्षेत्र के दसिया पेट्रोल पम्प के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। राहगीर की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुधौली में भर्ती कराया। यहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सदर विधायक, परिवारीजन समेत बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। डीएम की अनुमति पर शनिवार रात ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गौर थानाक्षेत्र के सेहरिया निवासी प्रदीप यादव के पुत्र शैलेश कुमार यादव उर्फ प्रभात यादव (25) सिद्धार्थनगर जनपद के वर्डपुर स्थित डाकघर में कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.