बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती/सल्टौआ, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सोनहा और छावनी थानाक्षेत्र में शुक्रवार को आग ने जमकर तांडव मचाया। दो स्थानों पर अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 32 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सोनहा थानाक्षेत्र के सेवंईडीह के सीवान में लगे बिजली के खंभे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दसिया विद्युत उपक्रेंद्र को जोड़ने वाली लाइन पर एक चिड़िया बैठ गई, जिससे शार्ट सर्किट हो गया। चिंगारी खेत में जा गिरी और गेंहू की फसल में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक करीब साढ़े इक्कीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज धुंआ व आग देख ग्रामीण शोर मचाते हुए खेत की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना...