बस्ती में 12 घंटे में 55 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू का जलस्तर
बस्ती, सितम्बर 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। तीन दिनों तक लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का पानी अपस्ट्रीम से लेकर अयोध्या तक बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार सुबह नौ बेज 92.39 मीटर रिकार्ड किया, जो पिछले 12 घंटे में 55 सेमी ऊपर उठा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुमान के मुताबिक रविवार शाम तक सरयू का जल खतरे के निशान से ऊपर उठ जाएगी। नदी का जलस्तर बढ़ने से पटरी पर लौट रही नदी किनारे बसे गांवों की जिंदगियां फिर सांसत में हैं। बाढ़ व कटान का डर सताने लगा है। बीडी तटबंध के कन्हईपुर, खेमराजपुर, शम्भूपुर, पूरे चेतन, पकड़ी संग्राम, लकड़ी पाण्डेय, अर्जुनपुर सहित गांवों के ग्रामीणों में फिर से कटान को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। बाढ़ खण्ड तटबंध को लेकर पुनः सक्रिय हो गया है व जगह जगह निगरानी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.