बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा हो रही है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कुल 44 स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई विद्यार्थी स्कूली वाहन से तो कई अभिभावकों संग परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। रोल नंबर के हिसाब से अपना सीटिंग प्लान देखने के बाद छात्रों को सुबह साढ़े नौ बजे से परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। मंगलवार को एक पॉली में होने वाली परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र और स्कूल का पहचान-पत्र के साथ केन्द्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.