बस्ती, मार्च 4 -- बस्ती। होली खेलने के बाद कुआनों नदी के कछुआड़ घाट पर दोस्तों के साथ नहाने आए दसवीं के छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर जमा हो गए। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी भोला (18) पुत्र रामवृक्ष स्थानीय अमरज्ञान इंटर कॉलेज रखौना का 10 वीं कक्षा का छात्र है। होली खेलने के बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ कछुआड़ घाट पर नहाने के लिए आया था। वह दोस्तों के साथ नदी में तैराकी कर रहा था। तैरते हुए वह नदी के दूसरे छोर पर गया, इसके बाद वापस आते समय वह बीच धारा में फंस गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह डूबने के साथ जलकुंभी के नीचे चला गया। साथियों व वहां मौजूद अन्य लोगों ने ...