बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन ने बस्ती में तैनात रहे पूर्व जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे को निलंबित कर दिया है। इस समय वे जिला उद्यान अधिकारी बलरामपुर के पद पर तैनात हैं। इन पर तीन वर्ष पहले बस्ती में संचालित पर 'वन ड्राप मोर क्रॉप' माइक्रो इरीगेशन योजना में गड़बड़ी का आरोप है। इस मामले की जांच तत्कालीन विशेष सचिव उद्यान विभाग ओमप्रकाश वर्मा ने किया था। संयुक्त सचिव उद्यान उत्तर प्रदेश शासन रजनीकांत पाण्डेय की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि पर 'वन ड्राप मोर क्रॉप' योजना के तहत हुई शिकायत पर तत्कालीन विशेष सचिव उद्यान ओमप्रकाश वर्मा ने जांच के दौरान स्थलीय सत्यापन किया था। जांच में तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी बस्ती संतोष कुमार दूबे प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए थे। इस पर शासन ने उनसे 2024 में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.