बस्ती में हाईवोल्टेज लाइन में शार्ट-सर्किट से दुकान व तीन घरों में लगी आग
बस्ती, मई 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गंधरिया फैज में हाईवोल्टेज लाइन में शार्ट-सर्किट होने से एक दुकान और तीन रिहायशी छप्परपोश घरों में आग लग गई। आग की लपट देख घरों में मौजूद लोगों ने बाहर भाग कर खुद को सुरक्षित किया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति ठप कराई। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में दुकान में रखे सारे सामान के साथ रिहायशी छप्परों में रखे गृहस्थी के सभी सामान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि गंधरिया फैज गांव में बुधवार शाम आए आंधी-पानी के बाद विद्युत आपूर्ति ठप थी। देर रात आपूर्ति बहाल होते ही हाईवाल्टेज लाइन में शार्ट-सर्किट और तार टूट गया। इससे निकली चिंगारी गांव के सादकीन पुत्र अजमत अली के रिहायशी घर पर जा गिरी। घर के साथ ही अगले हिस्से में स्थित उनकी किराने की दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.