बस्ती में हाईवे पर चलती ट्रक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
बस्ती, मई 21 -- बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में बृहस्पतिवार भोर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे एक ट्रक से अचानक धुआं निकलने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। चालक की सूझबूझ और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। घटना तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से मुजफ्फरपुर जा रहा एक ट्रक महराजगंज कस्बे से गुजर रहा था, तभी उसमें अचानक धुआं उठने लगा। धुआं निकलता देख चालक और खलासी तुरंत ट्रक से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल आए। देखते ही देखते दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया。
घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई सूचना पर महराजगंज चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.