बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जाता कर्मा में शनिवार को पढ़ाने जा रहे एक शिक्षामित्र पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। बाइक सवार शिक्षामित्र पर हमला स्कूल के पास से ही किया गया। शिक्षामित्र के सिर में गंभीर चोट आई और उनका हाथ भी कट गया। शोर सुन ग्रामीण जुट गए और घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सल्टौआ ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। सीओ रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच-पड़ताल का अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।सोनहा थानाक्षेत्र के जाता गांव निवासी रत्नेश चौधरी (45) पुत्र मुक्तनाथ चौधरी अपने गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.