बस्ती, मई 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम. चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ किया। देर रात गृह स्वामी घर पहुंचा तो घर में बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

घटना का विवरण पैकोलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड निवासी शाहिद हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी पत्नी रेशमा मंगलवार को बच्चों के साथ लखनऊ एक कार्यक्रम में शामिल होने चली गई थी। वह स्वयं नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 7 भगत सिंह नगर में सिलाई की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह घर का ताला बंद कर दुकान पर चले गए। देर रात लगभग 10:30 बजे जब घर पहुंचे तो देखा मेन गेट के चैनल का ताला टू...