बस्ती, दिसम्बर 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रविवार को खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पुरस्कार में मिली टी-शर्ट की गुणवत्ता खराब बताकर उसे फाड़कर गुस्से का इजहार किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता यादव यह सब देखकर मौके से चली गईं। पुलिस ने खिलाड़ियों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। सांसद खेल स्पर्धा में 14 ब्लॉकों से 65 हजार खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें 8 खेलों में 1745 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता जिला प्रसाशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के निर्देशन में कराई गई। दूसरे दिन रविवार को प्रतियोगिता के समापन के दौरान मुख्य अतिथि संगीता यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। पुरस्कार में टी-शर्ट के साथ शील्ड, मेडल और प्रशस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.