बस्ती, मई 16 -- सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के कटया गांव के पश्चिम सिवान में शुक्रवार को खेत में सरसों की फसल का डंठल जलाने गई एक वृद्ध महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। गांववालों के मुताबिक कटया गांव निवासी मंगला देवी (72) पत्नी गफई शुक्रवार सुबह अपने खेत की साफ-सफाई करने के लिए सरसों की फसल का डंठल जलाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर घर के लोग तलाश करने लगे। इसी बीच उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर खेत में पड़ी, जहां वृद्धा अधजली अवस्था में मृत मिली। यह भी पढ़ें- खेत में सरसों का डंठल जलाने गई वृद्धा की झुलसकर मौत इसकी सूचना पर डायल 112 टीम के साथ सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारं...