बस्ती, जून 25 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी लखनऊ की आगजनी घटना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिला प्रशासन ने जिलास्तरीय टाक्स फोर्स का गठन किया है। एसडीएम की अध्यक्षता वाली संयुक्त टीम जनपद में अग्निशमन व्यवस्था की सघन जांच व सुरक्षा मानकों का कड़ाई अनुपालन कराएगी। टास्क फोर्स में सीओ और सीएफओ को शामिल किया गया है। जांच में आधा दर्जन अधिकारियों को सहयोग का निर्देश दिया गया है।एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने सभी एसडीएम, सीओ, सीएफओ और एक्सईएन बीडीए को दिए निर्देश में कहा है कि आगजनी की घटना अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- दमकल विभाग की छापेमारी में कोचिंगों में मिले अधूरे इंतजाम इससे व्यापक स्तर पर जान-माल की क्षति होती है। आगजनी की घटना सार्वजनिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सु...