बस्ती, अप्रैल 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सांडपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। शव की पहचान गांव निवासी केशव प्रसाद (70 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक गांव के पंचायत भवन के पास स्थित सिरसा के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे उनका शव लटका हुआ देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजने की तैयारी में जुट गई।परिजनों के मुताबिक, केशव प्रसाद रोज की तरह भोर में उठे थे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में ऑटो चालक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव उन्होंने भैंसों को नाद पर बांधकर चारा-पानी दिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने यह कदम कब और किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी किसी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.