बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थानाक्षेत्र के कमठहिया गांव में आयोजित शादी समारोह में काम कर वापस लौट रहे व्यक्ति की रास्ते में पिटाई का मामला सामने आया है। कोतवाली थानाक्षेत्र के पतेलवा कटरा निवासी अनुराग ने तहरीर देकर बताया है कि वह नगर थानाक्षेत्र के कमठहिया में उमेशचन्द्र के घर आयोजित लड़की की शादी में पानी पिलाने का कार्य करने गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटते समय रास्ते में कमठहिया निवासी विवेक, पट्टू और उनके साथ मौजूद 4-5 अज्ञात लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थानाक्षेत्र के पिपरा गौतम के अभिषेक सिंह ने थाने...