बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। जिले में शव वाहन से सरकारी दवाएं ढोने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों में दवाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में ड्रग वेयरहाउस परिसर में शव वाहन पर दवाएं लोड/अनलोड करते समय एक कर्मचारी आपत्ति जताते हुए दिखाई दे रहा है। कर्मचारी वाहन बदलने की बात करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दवाओं की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जिले में एंबुलेंस सेवा की कमी की खबरें पहले भी सुर्खियों में रही हैं। दूरदराज के गांवों में लोग इस समस्या से अक्सर जूझते हैं। कई बार शव वाहन नहीं मिलने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। चिकित्सकों का कहना है ...