बस्ती में विसुही नदी में नहाते वक्त डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत
बस्ती, जून 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत माझा मानपुर से गुजरी विसुही नदी में नहाने गए छह वर्षीय बालक गहरे पानी में फंसकर डूब गया। हादसे के बाद उसके साथ नहा रहे बच्चे डरवश मौके से भाग गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मछुवारों की मदद से जाल डालकर उसकी तलाश शुरू की गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद मासूम का शव बरामद कर लिया गया। बच्चे की मौत की सूचना से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र के माझा मानपुर के के राजस्व गांव खंभा निवासी अमरनाथ निषाद का छह वर्षीय बेटा शनि मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव के पास विसुही नदी पर गया था। यहां नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ गए बच्चे नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.