बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जनपद के गौर थानांतर्गत बभनान कस्बे में स्थित रेलवे लाइन के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया और इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कुछ लोग रेलवे लाइन के किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पास के एक पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर में चौकी इंचार्ज बभनान अजय नाथ कन्नौजिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से प...