लखनऊ, जनवरी 6 -- सीबीआई ने यूपी ग्रामीण बैंक में की कार्रवाई मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऋण लेने पर मांगी रिश्वत लखनऊ, विशेष संवाददाता सीबीआई ने मंगलवार को बस्ती में यूपी ग्रामीण बैंक की मखौड़ाधाम शाखा में एक दुकानदार से रिश्वत लेते हुए मैनेजर नवीन सिंह कुलदीप और कर्मचारी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऋण लिया था। इसकी दूसरी किश्त देने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। पांवड़ गांव में रहने वाले सचिन मौर्या ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उसकी दुकान बेरता चौराहा है। अपना व्यापार बढ़ाने के लिए उसने यूपी ग्रामीण बैंक में पांच लाख रुपये ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। पहली किश्त उसे दो लाख 72 हजार रुपये मिल गए थे। शेष रकम की दूसरी किश्त देने के नाम पर मैनेजर नवीन ने उसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.