बस्ती, जून 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। खरीफ अभियान 2026 में कृषको को निर्धारित दर पर उनकी जोत के अनुसार संस्तुत मात्रा में गुणवत्ता युक्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों, सहकारी समितियों एवं पीसीएफ के माध्यम से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डीएम ने किसानो से अपील किया है कि वह अपनी आवश्यकतानुसार तथा खतौनी के अनुसार ही उर्वरक खरीदें। पीओएस मशीन से रसीद अवश्य प्राप्त करें। उर्वरक विक्रेता किसानों को उनकी जोत बही एवं फार्मर आईडी के आधार पर ही उर्वरक का वितरण करें। उर्वरक विक्रेताओं/समिति सचिवों को सचेत किया कि निर्धारित मूल्य पर तथा बिना किसी कृषि उत्पाद की टैगिंग उर्वरक वितरण न करें। निर्देशों के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाई की जाएगी। बताया कि निजी क्षेत्र में 12307.000 मी. टन यूरिया, 23...