बस्ती में बेहोश होकर गिरे पिता की मौत के सदमे में बेटे ने भी दम तोड़ा
बस्ती, जून 28 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के परसा हज्जाम में रविवार को दर्दनाक घटनाक्रम में पिता-पुत्र की मौत हो गई। तेज धूप में घरेलू काम करते समय अचानक पिता बेहोश हो गया। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो सदमे में 15 वर्षीय पुत्र बेहोश हो गया। उसे भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। कुछ घंटे के अंतराल पर पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। परसा हज्जाम निवासी ज्योति प्रकाश (47) पुत्र भगवानदास कोलकाता में किसी फैक्ट्री में काम करता था। सरकारी आवास मिलने की सूचना पर गांव आया था। रविवार दोपहर वह नींव तैयार कर रहा था। परिजनों के अनुसार तेज धूप होने के कारण भगवान दास बेहोश हो गए। ग्रामीणों के सहयोग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.