बस्ती, जनवरी 28 -- बस्ती। जिले में बुधवार की सुबह अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह-सुबह हुई बारिश ने जहां एक ओर ठंड बढ़ गई, वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन को भी प्रभावित किया। बारिश के चलते जिले की कई सड़कों पर कीचड़ हो गया। कच्ची सड़कों पर कीचड़ फैलने से आवागमन में दिक्कतें आईं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब देखने को मिले, जहां सड़कों पर फिसलन के कारण लोग संभल-संभलकर चलते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय बारिश होने से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बच्चे कीचड़ और पानी से भरी सड़कों से होकर स्कूल जाते दिखे। कुछ अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.