बस्ती, जून 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौर थानांतर्गत टिनिच रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक संख्या 207 के पास गुरुवार की भोर में एक युवक का शव रेल ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के आगे कूद कर जान गंवाने की घटना की सूचना ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर के मेमो पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की शिनाख्त कर इसकी जानकारी परिजनों को दी। आत्महत्या करने के कारण पता नहीं चल सका है।जीआरपी के अनुसार मृतक की शिनाख्त कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुधा धारी गांव निवासी राजकुमार (29) पुत्र गंगाराम के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि राजकुमार की शादी हो चुकी है। वह बुधवार की...