बस्ती, दिसम्बर 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरंगज थानाक्षेत्र के मझौआ खुर्द ग्रामसभा के प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके दाएं हाथ की कलाई में लगकर निकल गई। फायरिंग की आवाज सुन मौके पर लोग जुटते इसके पहले ही दो बाइक से आए तीन हमलावर भाग निकले। घायल प्रधान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सल्टौआ लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज बाद चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं पर पूछताछ कर जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपितों को ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। वाल्टरंगज थानाक्षेत्र के मझौआ खुर्द निवासी विनोद राजभर (45) पुत्र राजाराम ग्राम पंचायत मझौआ खुर्द के प्रधान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.