बस्ती, अप्रैल 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के पश्चिम स्थित सड़क किनारे एक बाग में आम के पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन शुरू में शव की पहचान नहीं हो सकी। घटना गुरूवार बीती रात की बताई जा रही है। शुक्रवार भोर में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महाराजगंज चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी व कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान निर्मल (38) पुत्र जुगराज, निवासी भुडकुगंज केवटहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.