बस्ती में पांच, सिद्धार्थनगर में पांच और संतकबीरनगर में तीन उत्सव भवन बनेंगे
बस्ती, जून 27 -- बस्ती। मंडल की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन बनेंगे। इनकी संख्या कुल 13 होगी, जिसमें बस्ती में पांच, सिद्धार्थनगर में पांच और संतकबीरनगर में तीन होगी। डीपीआरओ बस्ती घनश्याम सागर ने बताया कि बस्ती जनपद के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होने लगा है। शेष चार विधानसभा क्षेत्रों में वहां के जनप्रतिनिधियों की सहमति से एसडीएम के माध्यम से प्रस्ताव प्राप्त किया जा रहा है।
निर्माण कार्य के निर्देश आयुक्त बस्ती अखिलेश सिंह ने उप निदेशक पंचायत बस्ती मंडल को दिए निर्देश में कहा कि मण्डल के तीनों जनपदों में पंचायत उत्सव भवन निर्माण कार्य कराने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी है। बस्ती और सिद्धार्थनगर में पांच-पांच व संतकबीरनगर में तीन पंचायत उत्सव भवन बनना है। उत्सव भवन का निर्माण मुख्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.