बस्ती में नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, छह घायल
बस्ती, जून 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर पैंड़ा चौराहे के पास मंगलवार देर रात नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में रुधौली थाना क्षेत्र के रितेश शर्मा (19) पुत्र अजय शर्मा, सोनहा थाना क्षेत्र के अरुण (15), अमर (19), शनि (14), वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी लाला (22) तथा एक अन्य अज्ञात युवक शामिल हैं।परिजनों के अनुसार, सभी लोग सरैया गांव में आयोजित बड़े मंगलवार के भंडारे में शामिल होने के बाद बस्ती मेला प्रदर्शनी देखने गए थे। वापस लौटते समय पैंड़ा चौराहे के पास अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकरा गई, जिससे सभी घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.