बस्ती में नग्न अवस्था में खेत में पड़ी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
बस्ती, जून 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानांतर्गत लालगंज-बानपुर मार्ग पर स्थित मंझरिया गांव के खेत में गुरुवार की सुबह नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर दिख रहे चोट के निशान व उसकी आंखों में गहरा घाव देख लोग हत्या की आशंका जता रहे है। घटनास्थल के पास एक पल्सर बाइक भी खड़ी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रुधौली कुलदीप यादव, एसएचओ विनय कुमार पाठक पुलिस टीम संग मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर बरामद बाइक इसी थानाक्षेत्र के देवरांव निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है। इस गांव में पुलिस टीम ने पहुंचकर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ रुधौली ने बताया कि मृतक की शिनाख्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.