बस्ती में धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या
बस्ती, जून 26 -- बस्ती। निज संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बैरिहवा मोहल्ले में गुरुवार की रात तकरीबन 9 बजे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक मोहल्ले में ही एक खाली मैदान में बैठा था। मैदान में खून से सना शव देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, कोतवाल मोतीचंद राजभर, चौकी प्रभारी रौता सुरेंद्र प्रसाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हत्या की वजह सीओ सिटी सत्यम भूषण तिवारी ने बताया कि हत्या की वजह को प्रथम दृष्टया आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ले के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बैरिहवा निवासी शिवकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.