बस्ती, जून 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मंगलवार की सुबह दो बजे तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। वहीं बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा किसी राहत से कम नहीं रही। बारिश के बाद खेतों में पानी भर जाने से धान की रोपाई और बुवाई का कार्य तेज हो गया है। मंगलवार सुबह होते ही किसान अपने परिवार व मजदूरों के साथ खेतों में उतर गए। जिन किसानों की नर्सरी तैयार थी, उन्होंने रोपाई शुरू कर दी, जबकि अन्य किसान खेतों की जुताई की तैयारी में जुट गए। यह भी पढ़ें- देवरिया में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, लोगों को गर्मी से मिली राहत किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से सिंचाई पर होने...